Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

हिमाचल प्रदेश : चंबा में महसूस हुए भूकंप के झटके

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हिमाचल प्रदेश : चंबा में महसूस हुए भूकंप के झटके
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार को कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। हालांकि इन झटकों से घबराकर लोग अपने घरों के बाहर निकल आए। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में और उसके आसपास सुबह सात बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था और भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,020