Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

स्वतंत्रता दिवस : लाल किले की सुरक्षा में परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
स्वतंत्रता दिवस : लाल किले की सुरक्षा में परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लाल किले पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं जहां से सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। समारोह में लगभग 7,000 लोग शामिल होंगे। अधिकारियों ने शनिवार को कहा है कि लाल किले में प्रवेश वाले स्थान से लेकर अंदर तक कई स्तर पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। इसमें चेहरे की पहचान के लिए विशेष फेस रिकोग्निशन कैमरे लगाए गए हैं। सोमवार को स्मारक के आसपास 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जायेगा। पुलिस अधिकारी के अनुसार, तिरंगा फहराए जाने तक लाल किले के आसपास के 5 किलोमीटर के क्षेत्र को नो काइट फ्लाइंग जोन के रूप में चिह्नित किया गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के ड्रोन रोधी सिस्टम भी लगाए जा रहे हैं। 13 से 15 अगस्त तक लाल किले पर कार्यक्रम के अंत तक पतंग, ड्रोन, गुब्बारे, चीनी लालटेन और मानव रहित उड़ने वाली वस्तु को उड़ाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन