Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 14,092 नये संक्रमित, एक्टिव मरीज भी घटे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 14,092 नये संक्रमित, एक्टिव मरीज भी घटे
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत ने पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,092 नए मामले दर्ज किए है। इस दौरान 41 लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवाई है और 16454 लोक संक्रमण से मुक्त हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक कुल 4,42,53,464 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, इनमें से 4,36,09,566 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 5,27,037 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। कल के 1,19,264 के मुकाबले आज एक्टिव केस घटकर 1,16,861 रह गए हैं। इससे पहले शनिवार को देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 15,815 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस दौरान 68 मौतें हुई थीं और 20,018 लोग संक्रमण मुक्त हुए थे। दो दिनों में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में करीब 6000 अंकों की कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.26 प्रतिशत हैं, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर 3.69 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.57 प्रतिशत है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में आज सुबह 8 बजे तक कोविड वैक्सीन की 207.99 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन