Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

अरहल दाल कारोबारियों के भंडार पर निगरानी रखें राज्य : केंद्र सरकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अरहल दाल कारोबारियों के भंडार पर निगरानी रखें राज्य : केंद्र सरकार
विज्ञापन
एबीएन बिजनेस डेस्क। जुलाई के दूसरे हफ्ते से लगातार बढ़ रही अरहर दाल की कीमतों पर केंद्र सरकार ने राज्यों को सलाह दी है। इसने कहा, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश यह सुनिश्चित करें कि कारोबारी और भंडारण करने वाले अपनी क्षमता का खुलासा करें। फिलहाल, केंद्र सरकार के पास 38 लाख टन दाल का बफर स्टॉक है। शुक्रवार को उपभोक्ता मंत्रालय ने कहा, सभी राज्य साप्ताहिक आधार पर आंकड़ों को वेबसाइट पर अपलोड करें। कृत्रिम कमी पैदा कर रहे हैं स्टॉकिस्ट : मंत्रालय ने कहा कि ऐसी खबर है कि स्टॉकिस्ट और व्यापारियों का कुछ वर्ग कीमतों को बढ़ाने के लिए दाल की कृत्रिम कमी पैदा कर रहे हैं। पिछले साल की तुलना में खरीफ की बुवाई में धीमी प्रगति के बाद जुलाई के दूसरे सप्ताह से अरहर की दाल में तेजी आ रही है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 12 जुलाई को दाल की कीमत 102.89 रुपये किलो थी। शुक्रवार को यह 108.57 रुपये पर पहुंच गई।
विज्ञापन