Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बारिश के साथ झारखंड के पर्यटन क्षेत्रों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

बारिश के साथ झारखंड के पर्यटन क्षेत्रों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। कुछ समय पहले तक जहां लगभग पूरा झारखंड मानसून की बेरूखी का शिकार हुआ पड़ा था। सूखे की समस्या जैसे हालात बन गए थे। वहीं मानसून देर से ही सही झारखंड में दस्तक दे चुकी है। ऐसे में जहां एक तरफ मानसून की देरी से किसानों की परेशानी बढ़ गई थी, वहीं झारखंड के प्राकृतिक वरदान पहाड़ों से निकलने वाले झील और झरने सूखने लगे थे। मानसून की दस्तक ने झारखंड के इन प्राकृतिक सौंदर्य को एक बार फिर जीवंत करने का काम किया है। मानसून के लौट आने से झारखंड के किसानों और आम लोगों का चेहरा खिल उठा है। झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता का हर कोई कायल है। इस सुंदरता में मानसून की इस बारिश ने चार चांद लगाने का काम किया है। झारखंड के तमाम झरने बारिश से गुलजार हो उठे हैं। झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य के साथ खनिज संपदाओं से भरा पड़ा है। इन विशेषताओं के कारण झारखंड अपनी अलग पहचान विश्व पटल पर रखता है। झारखंड के झरनों की खूबसूरती पर्यटकों के साथ हर किसी को अपनी और आकर्षित करता है। इन्हीं में से एक दशम झरना है जो सबसे ज्यादा सैलानियों को लुभाता है। रांची से जमशेदपुर जाने के रास्ते में पड़नेवाला दशम झरना हमेशा से आकर्षण का केन्द्र रहा है। लगातार हो रही बारिश ने दशम झरने की खूबसूरती और बढ़ा दी है। पहाड़ों के बीच से बारिश का पानी झरनों से गिरता देख सैलानी भी इसकी ओर खींचे चले आ रहे हैं। इसे देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। हालांकि सुरक्षा को लेकर पानी के भीतर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है मगर लोग अपने पूरे परिवार के साथ बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और सेल्फी खिंचवा रहे हैं। पहाड़ों के बीच से निकलता है यह झील लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.