Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची जिला के हर घर में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा तिरंगा

रांची जिला के हर घर में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा तिरंगा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के कार्यान्वयन हेतु रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज दिनांक 11 अगस्त 2022 को बैठक आयोजित की गई। वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त, रांची विशाल सागर, जिला के सभी बीडीओ शहरी क्षेत्र के अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी घरों में नि:शुल्क उपलब्ध कराएं तिरंगा : उपायुक्त- बैठक के दौरान रांची उपायुक्त राहुल सिन्हा ने जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरों में निशुल्क तिरंगा उपलब्ध कराने के निदेश दिये। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड को पर्याप्त संख्या में तिरंगा उपलब्ध कराया गया है। पर्यटन विभाग के निदेशानुसार सभी घरों में तिरंगा नि:शुल्क उपलब्ध कराएं। उपायुक्त ने कहा कि आगामी दो दिनों में जितने भी झंडे प्रखंडों को उपलब्ध कराए गए हैं उनका वितरण सुनिश्चित कराएं। जो घर छूट जाते हैं उनके लिए 14 अगस्त को डोर टू डोर झंडा उपलब्ध कराएं। उपायुक्त ने इस कार्य में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, बीएलओ को लगाने के निर्देश दिये। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि जन वितरण दुकानों के माध्यम से घर-घर झंडा पहुंचाना सुनिश्चित करें। राशन कार्डधारियों को जन वितरण दुकान पर बुलाकर झंडा दिलवाएं। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों से झंडा वितरण की जानकारी लेते हुए कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि प्रखंडों को उपलब्ध कराए गए सभी झंडों का अभियान के दौरान उपयोग हो, प्रखंड में सभी घरों में झंडा उपलब्ध कराने के बाद शेष झंडों को जिस भी स्थान पर झंडा फहराया जा सकता है वहां उपलब्ध कराएं। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आमजनों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में कहीं भी चूक ना हो इससे संबंधित जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को झंडे के साथ संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट www.harghartiranga.com पर झंडे के साथ सेल्फी अपलोड करने और सोशल मीडिया पर हर घर तिरंगा का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित करें। तिरंगा हर घर के लिए संपत्ति : उपायुक्त- उपायुक्त ने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के दौरान राष्ट्रध्वज का सम्मान सुनिश्चित करें। तिरंगा हर घर के लिए संपत्ति है, इसे फहराने के बाद ससम्मान उतार लें और अपने घर में तह कर रखें। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घरों में लोग 24 घंटे झंडा फहरा सकते हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.