बिहार
बिहार : 15 के बाद हो सकता है नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार
ABN Bureau
•
12 Aug, 2022
विज्ञापन
टीम एबीएन, पटना। बिहार में 15 अगस्त के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। दरअसल, नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़ कर महागठबंधन की सरकार के गठन के लिए राजद के साथ हाथ मिलाने के बाद रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उधर, राजद और जदयू के साथ महागठबंधन की बनने के बाद विधानमंडल में भाजपा का नेतृत्व करने वाले नेता के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
बिहार विधानमंडल में BJP विधायक दल के नेता को लेकर अटकलें तेज : बिहार में राजद और जदयू के साथ महागठबंधन की बनने के बाद विधानमंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेतृत्व करने वाले नेता के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। नीतीश कुमार ने 10 अगस्त को महागठबंधन के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बन गए हैं।
बिहार में 16 अगस्त को हो सकता है नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार : जनता दल (यूनाइटेड) नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके बाद नीतीश कुमार ने बिहार कैबिनेट के विस्तार को लेकर बड़ी जानकारी दी है। नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार 16 अगस्त को किया जायेगा।
नीतीश कुमार का सुशील मोदी पर पलटवार : बिहार हार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि यदि उनके खिलाफ बोलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी पार्टी में कुछ बन जाते हैं तो बोलते रहें, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
नीतीश विपक्ष के उन नेताओं में हैं, जो कर सकते हैं मोदी का मुकाबला : शत्रुघ्न सिन्हा- तृणमूल कांग्रेस सांसद और जानेमाने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और कुछ उन नेताओं के साथ अग्रिम पंक्ति में हैं, जो 2024 के लोकसभा चुनाव में "मोदी राज" को खत्म करने के लिए विपक्ष की अगुवाई कर सकते हैं।
महागठबंधन के विधायकों की मांग- विधानसभा अध्यक्ष को तत्काल हटाया जाए
नीतीश कुमार के रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने के बीच महागठबंधन के विधायकों ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को तत्काल हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन