Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

हर घर तिरंगा पर पीएम की विनम्र अपील... 2 से 15 अगस्त तक अपनी डीपी में लगायें तिरंगा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हर घर तिरंगा पर पीएम की विनम्र अपील...  2 से 15 अगस्त तक अपनी डीपी में लगायें तिरंगा
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जा रहा ‘अमृत महोत्सव’ एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है और सभी क्षेत्रों एवं समाज के हर वर्ग के लोग इससे जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 91वें संस्करण में देशवासियों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान का उल्लेख किया और लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस आंदोलन का हिस्सा बनने का भी आग्रह किया। साथ ही पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोग 2 से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगा लगाएं। पीएम ने कहा कि मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि आजादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। सभी क्षेत्रों और समाज के हर वर्ग के लोग इससे जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, 13 से 15 अगस्त तक एक स्पेशल मूवमेट हर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है। इस मूवमेंट का हिस्सा बनकर 13 से 15 अगस्त तक, आप, अपने घर पर तिरंगा जरूर फहरायें, या उसे अपने घर पर लगायें। 2 अगस्त से 15 अगस्त तक, हम सभी, अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर में में तिरंगा लगा सकते हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,827