Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : 28 जुलाई से 3 अगस्त तक माओवादी मनायेंगे शहीद सप्ताह

झारखंड : 28 जुलाई से 3 अगस्त तक माओवादी मनायेंगे शहीद सप्ताह
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने 28 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाने का एलान किया है। झारखंड में अपनी खोई ताकत को वापस पाने के लिए माओवादी शहीद सप्ताह के दौरान हिंसक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। यही वजह है कि पुलिस मुख्यालय के द्वारा पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। खासकर नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस और केंद्रीय बलों को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता सह आईजी अभियान अमोल होमकर ने बताया कि नक्सलियों के शहीद सप्ताह को देखते हुए राज्य में सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। सभी नक्सल प्रभावित जिलों में माओवादियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय बलों और झारखंड पुलिस के जवानों को बिना ट्रैप में फंसे अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.