हेल्थ
मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे को देख केंद्र सरकार अलर्ट
ABN Bureau
•
27 Jul, 2022
विज्ञापन
एबीएन हेल्थ डेस्क। कोरोना के बाद दुनिया भर में मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आलम यह है कि मंकीपॉक्स के संक्रमण ने अभी तक 70 से अधिक देशों में दस्तक दे दी है। जिसके तहत दुनियाभर में अभी तक 16 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें भारत में सामने आए मंकीपॉक्स के 4 मामले भी हैं। जिसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को लेकर इमरजेंसी अलर्ट घोषित किया हुआ है। वहीं इस बीच केंद्र सरकार भी मंकीपॉक्स को देखते हुए एक्शन मोड़ में आ गई है। जिसके तहत केंद्र सरकान ने मंकीपॉक्स वायरस की पहचान के लिए जांच किट बनाने और इसकी रोकथाम के लिए टीका बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनियों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन