Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आंगनबाड़ी अधिकारों के लिए झारखंड में तेज होगा संघर्ष : मीरा

आंगनबाड़ी अधिकारों के लिए झारखंड में तेज होगा संघर्ष : मीरा
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। दिल्ली में संसद के समक्ष जंतर मंतर पर सीटू से संबद्ध आॅल इंडिया फेडरेशन आॅफ आंगनबाडी वर्कर्स एंड हेल्पर्स (आइफा) के आह्वान पर भारत सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों को भी 45वें और 46वें भारतीय श्रम सम्मेलनों की सिफारिशों को लागू करने, ग्रेच्युटी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने, न्यूनतम मजदूरी का भुगतान व उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से जोड़ने, ईएसआई पीएफ और ग्रेच्युटी सहित पेंशन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने आदि मांगो को लेकर आंगनवाडी अधिकार महापडाव के दूसरे दिन बुधवार को झारखंड, बिहार, जम्मु कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, गुजरात असम जैसे भारत के 22 राज्यों से हजारो आंगनवाडी कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कोडरमा जिला की नेत्री और आंगनबाड़ी संघ (सीटू) की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए झारखंड में संघर्ष तेज करने का संकल्प लेते हुए कहा कि 27 लाख से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं, जो छह वर्ष से कम आयु के लगभग 8 करोड़ बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और ईसीसीई की बुनियादी सेवाएं प्रदान करती हैं। लेकिन न्यूनतम मजदूरी, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा जैसे लाभ यहां तक कि श्रमिक का दर्जा तक नहीं दिया जा रहा है। जहां देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ को ‘अमृत महोत्सव’ के रूप में मना रहा है, वहीं हजारों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी न्यायोचित और जायज मांगों को उठाने के लिए सड़कों पर हैं। झारखंड में बिना स्मार्ट फोन और डेटा रिचार्ज के बिना पोषण ट्रेकर ऐप पर काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हमें बिना मोबाइल दिए काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। आंदोलन में झारखंड के कोडरमा, गोड्डा, जामताड़ा सहित अन्य जिलों से भाग ले रही आंगनबाड़ी कर्मियों का नेतृत्व सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान, लखन लाल मंडल आदि ने किया। प्रदर्शन में सावित्री सोरेन, संतोषी देवी, संध्या वर्णवाल, उर्मिला देवी, बेबी कुमारी, सरस्वती देवी, कांति देवी, पिंकी कुमारी, गुंजा कुमारी,सुनीता वर्णवाल, सरिता कुमारी, मीनू मुर्मू, सोहागिनी मुर्मू, प्रीति हंसदा, सोहागिनी मरांडी, सुमनलता मरांडी, बबीता टुडू, सोनामुनी मुर्मू, नयनतारा बेसरा, मीरा पाल, दीपाली दास, सलमा खातून, एलंटी मुर्मू, धर्मी देवी, कौशल्या देवी, पार्वती देवी, केकयी रानी, कल्पना कुमारी सहित झारखंड से दर्जनों सेविका सहायिका आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.