Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टकरायीं दो डबल-डेकर बस, 8 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टकरायीं दो डबल-डेकर बस, 8 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराबंकी में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी डबल डेकर बस जा घुसी। घायलों में तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उन्हें लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। हादसा लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, दोनों डबल-डेकर बसें बिहार के सीतामढ़ी और सुपौल से दिल्ली जा रही थीं। एक डबल डेकर बस सड़क किनारे खड़ी थी, तभी दूसरी तेज रफ्तार बस पीछे से आई और बस में घुस गई। हादसे में एक बस के परखच्चे उड़ गए। बस में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। एएसपी मनोज पाण्डेय सहित पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
विज्ञापन