Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

लद्दाख सेक्टर में फिर उकसा रहा चीन, LAC पर दिखे चीनी फाइटर जेट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लद्दाख सेक्टर में फिर उकसा रहा चीन, LAC पर दिखे चीनी फाइटर जेट
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्वी लद्दाख में चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन एलएसी पर लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। लद्दाख सेक्टर में रविवार को एलएसी पर चीनी फाइटर जेट देखे गए। पिछले कुछ हफ्तों से चीनी एयरक्राफ्ट की मौजूदगी एलएसी पर देखी गई है। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने आजतक को बताया कि चीनी वायु सेना के लड़ाकू विमान पूर्वी लद्दाख सेक्टर में एलएसी के बहुत करीब उड़ान भर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि चीनी गतिविधि पर भारतीय वायुसेना बारीकी से नजर रख रही है। चीनी लड़ाकू विमानों से किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए भारतीय सेना की ओर से पूरी तैनाती और तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कोर कमांडर स्तर पर 16 दौर की शांति वार्ता के बाद भी चीनी वायु सेना द्वारा उकसावे की कार्रवाई जारी है। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया कि चीनी वायु सेना की ओर से हवाई गतिविधि का दुस्साहस पिछले महीने शुरू हुआ था। जून के अंतिम सप्ताह में चीनी विमान पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय चौकियों के बहुत करीब आ गए थे। इसके बाद भारतीय वायु सेना (IAF) ने इस पर ऐतराज जताया और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पर्याप्त उपकरणों की तैनाती कर दी।
विज्ञापन