Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

सात अगस्त से शुरू होगी आकाश एयर की वाणिज्यिक उड़ानें, टिकट की बिक्री शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सात अगस्त से शुरू होगी आकाश एयर की वाणिज्यिक उड़ानें, टिकट की बिक्री शुरू
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। नई विमानन सेवा आकाश एयर की कमर्शियल उड़ानें सात अगस्त से मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर शुरू होंगी। पहली उड़ान बोइंग 737 मैक्स विमान भरेगा। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि सात अगस्त से मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर 28 साप्ताहिक उड़ानों का परिचालन शुरू हो रहा है जिनके लिए टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है। 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि मार्ग पर भी 28 साप्ताहिक उड़ानों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। कमर्शियल उड़ान सेवा दो 737 मैक्स विमान के जरिए शुरू की जाएगी। विमानन कंपनी को एक मैक्स विमान की डिलिवरी मिल चुकी है, दूसरा विमान इस महीने के अंत तक मिलेगा। आकाश एयर के सह संस्थापक एवं मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने कहा, मुंबई और अहमदाबाद के बीच उड़ानों के साथ हम परिचालन शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा, नेटवर्क विस्तार योजनाओं के तहत हम चरणबद्ध तरीके से शहरों को जोड़ते जाएंगे। पहले साल हम अपने बेड़े में हर महीने दो विमानों को शामिल करेंगे। आकाश एयर को सात जुलाई को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से हवाई परिचालक प्रमाणपत्र (एओसी) मिल गया था।
विज्ञापन