Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

कोरोना संक्रमित हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं : मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोरोना संक्रमित हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं : मोदी
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन को covid-19 से शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मेरी शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को बताया कि बाइडन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने वाशिंगटन में जारी एक बयान में कहा कि बाइडन का गुरुवार सुबह कोविड परीक्षण पॉजिटिव रहा है। वह "बहुत हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं" और "पैक्सलोविद" दवा लेनी शुरू कर दी है। बयान में कहा गया कि सीडीसी दिशा-निर्देशों के अनुरूप वह व्हाइट हाउस में आइसोलेशन में रहते हुए अपने सभी कर्तव्यों को पूरी तरह से निभाना जारी रखेंगे। बाइडन (79) का टीकाकरण पूरा है और परीक्षण निगेटिव आने तक आइसोलेशन में अपना कार्य जारी रखेंगे।
विज्ञापन