Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : 24 घंटे में 21,000 से भी ज्यादा मिले नए केस, 45 मौत, एक्टिव केस डेढ़ लाख के करीब

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 24 घंटे में 21,000 से भी ज्यादा मिले नए केस, 45 मौत, एक्टिव केस डेढ़ लाख के करीब
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 21,566 नए मामले सामने आए, जो 152 दिनों बाद आए संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं। इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,48,881 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 45 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,870 हो गयी है। संक्रमितों की कुल संख्या 4,38,25,185 पर पहुंच गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.46 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3,227 की वृद्धि हुई है। संक्रमण की दैनिक दर 4.25 फीसदी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.51 फीसदी दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,50,434 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.2 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकारण अभियान के तहत अभी तक 200.91 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,219