Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

दिल्ली में कोरोना के 491 नए मामले ने बढ़ाया लोगों का टेंशन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दिल्ली में कोरोना के 491 नए मामले ने बढ़ाया लोगों का टेंशन
विज्ञापन
एबीएन सेंटल डेस्क। दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 491 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 605 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी पहुंचे हैं। संक्रमण दर की बात करें तो यह 3.48 फीसदी दर्ज की गई है। राज्य में 1804 लोग अब भी बीमार हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने और भीड़ वाली जगहों पर कम जाने की सलाह दी है। मुंबई में 282 नए मामले : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 282 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुंबई में अब तक कोरोना के 11 लाख 19 हजार 897 नए केस सामने आ चुके हैं जिनमें से 19 हजार 630 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में 2,382 नए केस दर्ज : महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,382 नए मामले सामने आए और आठ मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या 80,17,205 पहुंच गई है जबकि संक्रमण के कारण 1,48,023 मरीजों की मौत हो चुकी है। विभाग ने कहा कि शनिवार को 2,853 लोग स्वस्थ हुए। राज्य में अब कुल 78,53,661 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन