देश
एयरलाइन कंपनियों को बड़ी राहत : तेल कंपनियों ने घटाये जेट फ्यूल के दाम
ABN Bureau
•
16 Jul, 2022
•
5 मिनट में पढ़ें
3 Views
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। आॅयम मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू एयरलाइन्स को बड़ी राहत दी है। दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच तेल कंपनियों ने एटीएफ यानि हवाई ईंधन की कीमतों में कटौती की है। जानकारी के अनुसार एटीएफ 2.2 प्रतिशत सस्ता हो गया है। नई दरें 16 जुलाई से लागू हो गई हैं। एयरलाइन कंपनियों की हर रोज की लागत में इससे कमी आएगी। इस बात की भी गुंजाइश बन सकती है कि एयरलाइन इसका फायदा अपने ग्राहकों को किराए में कमी के तौर पर दे सकती हैं। कीमत में कटौती दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में की गई है। बता दें, बीते शुक्रवार को अळऋ कीमतों और मूल्य निर्धारण पर पेट्रोलियम, उड्डयन मंत्रालय के साथ एयरलाइन्स और आॅयल मार्केटिंग कंपनियों की मीटिंग हुई थी।
नई दरें : तेल कंपनियों ने एटीएफ के दाम 3084.94 रुपए प्रति किलो लीटर घटा दिए हैं और ये अब 138,147.93 रुपए प्रति किलो लीटर से स्तर पर आ गए हैं। दिल्ली में अब एटीएफ 138,147.95 रुपए प्रति किलोलीटर और मुंबई में 137,095.74 रुपए प्रति किलोलीटर के स्तर पर आ गया है। इसी तरह,कोलकाता में 1,44,575.71 रुपए प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,43,212.25 रुपए प्रति किलोलीटर दर्ज किया गया। बता दें, पिछले महीने दिल्ली में 1,41,232.87 रुपए प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 1,46,322.23 रुपए प्रति किलोलीटर, मुंबई में 1,40,092.74 रुपए प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,46,215.85 रुपए प्रति किलोलीटर का रेट था।
एयरलाइंस का 55% लागत एटीएफ में ही खर्च हो जाता है : खबर के मुताबिक, एयरलाइन्स कंपनियां हवाई ईंधन के दाम का निर्धारण करने के लिए मीटिंग करेंगी। बता दें, इस वक़्त एयरलाइन्स कम्पनियों की आॅपरेशनल लागत का कुल 55% एटीएफ में ही खर्च हो जाता है। एटीएफ के दाम पिछले एक साल में ढाई गुना बढ़ गए हैं। शुक्रवार को हुई मीटिंग में एयरलाइंस कंपनियों ने कहा कि एटीएफ के बढ़े हुए दाम का बोझ हम यात्रियों पर नहीं डाल सकते। ऐसे में सरकार को ही एटीएफ की कीमतों को कम करने का उपाय करना होगा।
विज्ञापन