Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : एक दिन में मिले 20,000 से ज्यादा नए संक्रमित, 56 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : एक दिन में मिले 20,000 से ज्यादा नए संक्रमित, 56 की मौत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में लगातार कोरोना अपना प्रकोप दिखा रहा है। एक बार फिर से कोरोना के 20 हज़ार से ज्यादा केस सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज शनिवार को जारी नए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,044 नए मामले सामने आए, जबकि 18,301 मरीज ठीक भी हुए। हालांकि लंबे समय बाद मौत का आंकड़ा 50 के पार चला गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 56 मरीजों की मौत हो गई है। देश में अभी 1.40 लाख से अधिक एक्टिव केस हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 24 घंटों में 2,371 नये मामले सामने आये तथा दस नई मौतें दर्ज की गईं। स्वास्थ्य बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी दी गई। नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 80,14,823 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,48,015 हो गयी है। इसी अवधि में 2,914 मरीज स्वस्थ हुये हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 78,50,808 हो गयी है। इस दौरान राज्य में रिकवरी दर 97.95 प्रतिशत दर्ज की गई और मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत पर बरकरार है। राज्य में अब तक एकत्र किए गए नमूनों की संख्या 8,25,59,392 है, जिनमें से 80,14,823 लोग पॉजिटिव पाए गये हैं। बुलेटिन में कहा गया, राज्य में अभी 16,000 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच राज्य के मराठावाड़ा क्षेत्र से 151 सक्रिय मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से औरंगाबाद जिले से 57, जालना से 44, उस्मानाबाद से 26, लातूर से 14, बीड से 8 और नांदेड से दो मामले दर्ज हुये हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,787