Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

एम्स पहुंच लालू से मिले राहुल गांधी, डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एम्स पहुंच लालू से मिले राहुल गांधी, डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की जानकारी
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को गत बुधवार को एयर एंबुलेंस के जरिये पटना से दिल्ली लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया है। राजद के एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी ने लालू से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। बिहार के 74 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को बुधवार रात को एम्स में भर्ती कराया गया था। पटना के एक अस्पताल में लालू प्रसाद के कंधे समेत तीन जगह ‘फ्रैक्चर’ का शुरुआती इलाज किया गया । वह अपने घर में गिर पड़े थे जिस वजह से उन्हें ये फ्रैक्चर हुए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,587