Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

हावड़ा ब्रिज के पास रिवरफ्रंट सौंदर्यीकरण परियोजना के लिए बोलीदाताओं के सुझावों पर विचार जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हावड़ा ब्रिज के पास रिवरफ्रंट सौंदर्यीकरण परियोजना के लिए बोलीदाताओं के सुझावों पर विचार जारी
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोलकाता में हावड़ा ब्रिज के निकट रिवरफ्रंट सौंदर्यीकरण एवं वाणिज्यिक विकास परियोजना के लिए संभावित बोलीदाताओं की ओर से मिले सुझावों का कोलकाता पोर्ट आकलन कर रहा है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इस पहल के लिए अभिरुचि मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के जरिए सैकड़ों करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है और कोलकाता पोर्ट जिसे अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी पोर्ट) के नाम से जाना जाता है, उसके लिए राजस्व का एक और स्रोत खुल सकता है। एसएमपी पोर्ट के चेयरमैन विनित कुमार ने कहा, प्रस्तावित हुगली रिवरफ्रंट विकास परियोजना के लिए संभावित बोलीदाताओं की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अभिरुचि पत्र के अनुसार प्रस्तावित विकास 30 वर्ष के लिए भूमि पट्टे के जरिए या फिर सार्वजनिक-निजी भागीदारी के जरिए होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,279