एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक हैदराबाद में शुरू हो गई है। इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी चीफ जेपी नड्डा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद जाएंगे। वहीं बैठक को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी जोश है, जिस वजह से आयोजन स्थल पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। हालांकि विपक्षी दल लगातार इस बैठक को लेकर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।
यह भाजपा की नियमित बैठक है जो हर एक-दो साल में होती है... भाजपा प्रदेश में मजबूत हो रही है इसलिए उनको डर लग रहा है कि उनका (के चंद्रशेखर राव का) बेटा अब मुख्यमंत्री नहीं बन पाएगा और जनता के पैसे का दुरुपयोग करके हैदराबाद में भाजपा के खिलाफ होर्डिंग लगवा रहे हैं जी किशन रेड्डी।