Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ...
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भाजपा ने गुरुवार को एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में घोषणा की कि शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने शिंदे के साथ मिलकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। मौके पर शिंदे भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा उनकी सरकार का समर्थन करेगी। फडनवीस ने स्पष्ट कहा, मैं सरकार में शामिल नहीं होउंगा। यह सत्ता की लड़ाई नहीं है, यह विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने शिंदे को शाम साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। शिंदे आज ही शपथ लेंगे। शिंदे को भाजपा के समर्थन का पत्र राज्यपाल को दे दिया गया है। फडनवीस ने कहा कि 2019 में शिवसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन शिवसेना ने जनमत का अपमान किया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनायी। ठाकरे ने जनमत का अपमान किया क्योंकि भाजपा को शिवसेना से अधिक सीटें मिली थीं। शिंदे ने कहा कि उन्हें समर्थन देने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और फडनवीस को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाडी सरकार में उन्हें काम करने का मौका नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा कि शिवसेना महा विकास अघाडी सरकार में रहती तो उनकी पार्टी चुनाव हार जाती। शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे के विचारों को आगे बढ़ायेंगे। उन्होेंने दावा किया कि उनके साथ शिवसेना के 40 विधायकों के साथ उन्हें 10 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,601