एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद ने राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े हिंदू युवक की दुकान में घुस कर की गई नृसंश हत्या की कड़ी निंदा की है। विहिप के केंद्रीय कार्याध्यक्ष श्री आलोक कुमार ने नूपुर शर्मा और नवीन के परिवारों को पूरी सुरक्षा देने की मांग भी सरकार से की है।
श्री आलोक कुमार ने बयान जारी कर कहा कि उदयपुर में हत्या के बाद वीडियो जारी कर अपराधियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दे कर देश की संप्रभुता को चुनौती दी है, उदारवाद, विचारों की स्वतंत्रता और धर्मनिरपेक्षता को चुनौती है, जिसे भारत की जनता, विश्व हिंदू परिषद और केंद्र सरकार स्वीकार करेगी, इससे लड़ेगी और विजय प्राप्त करेगी। उक्त जानकारी विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।