Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

नक्सल विरोधी अभियान : इंजन की चपेट में आकर सीआरपीएफ जवान घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नक्सल विरोधी अभियान : इंजन की चपेट में आकर सीआरपीएफ जवान घायल
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। नक्सलियों द्वारा मनाए जा रहे दमन विरोधी सप्ताह को देखते हुए पुलिस सुरक्षा को लेकर चौकस थी। जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान रेलवे ट्रेक की जांच में थे तभी ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान घायल हो गया। गोमिया में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। नक्सलियों के दमन विरोधी सप्ताह को लेकर गोमिया में चल रहे एलआरपी के दौरान सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी कन्हैया कुमार, आईईएल थाना प्रभारी आशीष कुमार, गोमिया थाना प्रभारी जमुना गुप्ता सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। जवान अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र दनिया से डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन तक दंगल में पैदल एलआरपी कर रहा था। उसी वक्त ट्रैक चेक करने के दौरान काशीटांड़ में गुजर रही रेल इंजन की चपेट में वो आ गया। घटना के बाद उसे जख्मी हालत में जवान को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सिर समेत अन्य जगहों पर चोट के कारण गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एंबुलेंस से स्वांग हवाई अड्डा ले आया गया। वहां से एयरबेस से रांची ले जाया गया। मौके पर जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी कन्हैया कुमार, आईईएल थाना प्रभारी आशीष कुमार, गोमिया थाना प्रभारी जमुना गुप्ता सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी मौजूद रहे
विज्ञापन