Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नशीली दवाएं बड़ी चुनौती, ड्रग्समुक्त भारत में योगदान दें : अमित शाह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नशीली दवाएं बड़ी चुनौती, ड्रग्समुक्त भारत में योगदान दें : अमित शाह
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशीली दवाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए कहा है कि इसके समूल नाश के लिए जन भागीदारी बेहद जरूरी है। शाह ने रविवार को नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ हर वर्ष 26 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर सिलसिलेवार ट्वीट में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ड्रग्स की समस्या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती है। मोदी जी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय ने इस लड़ाई को समन्वयित और संस्थागत बनाया है। लेकिन इसके समूल नाश के लिए जनभागीदारी आवश्यक है, आइए हम सब मिलकर मोदी जी के ड्रग्स मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान दें। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ड्रग्स के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर मैं मोदीजी के ड्रग्स मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने में लगे राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के कर्मियों, गैर सरकारी संगठनों व इससे जुड़े वालंटियर्स को उनके प्रयासों के लिए बधाई देता हूं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,381