राज काज
एयरफोर्स में आज से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ, जानें डिटेल...
ABN Bureau
•
24 Jun, 2022
2 Views
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय वायुसेना में शुक्रवार (24 जून) से अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। शुक्रवार से कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा एक महीने बाद यानि 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस साल दिसंबर से पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। 19 जून को वायुसेना ने नई योजना के बारे में सारी डिटेल शेयर की थी। इसके तहत पात्रता मानदंड, पारिश्रमिक पैकेज, मेडिकल और सीएसडी (कैंटीन स्टोर ) सुविधाएं, दिव्यांगता के लिए मुआवजा, दिव्यांगता की सीमा की गणना, छुट्टी और ट्रेंनिंग समेत अलग-अलग जानकारियां मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन