Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कोरोना : कल के मुकाबले 3 हजार से ज्यादा मिले मामले, 15 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोरोना : कल के मुकाबले 3 हजार से ज्यादा मिले मामले, 15 की मौत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। कल के मुकाबले आज फिर से नए मामलों में बढ़ौतरी हुई। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,822 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इस आंकड़े के बाद भारत में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 53,637 तक पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 5,718 लोग डिस्चार्ज हुए। नए कोरोना मामलों के बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,32,45,517 तक पहुंच चुकी है, वहीं कुल रिकवरी 4,26,67,088 हैं। कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 5,24,792 तक पहुंची है। देश में वैक्सीनेशन भी तेजी से चल रहा है। अब तक 1,95,50,87,271 कुल वैक्सीनेशन हो चुका है। बता दें कि कल 14 जून को कुल 6594 नए मामले सामने आए थे, वहीं आज 15 जून को इनमें करीब 3 हजार का इजाफा देखने को मिला है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,592