Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पैगंबर विवाद : ईरान के विदेश मंत्री को डोभाल ने दिया भरोसा- दोषियों पर करेंगे कड़ी कार्रवाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पैगंबर विवाद : ईरान के विदेश मंत्री को डोभाल ने दिया भरोसा- दोषियों पर करेंगे कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत दौरे पर आए ईरान के विदेश मंत्री डॉ हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने NSA अजित डोभाल से मुलाकात के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों का मुद्दा उठाया। इस पर डोभाल ने भरोसा जताया कि इस मामले में दोषियों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा। बैठक के बाद ईरान द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि एनएसए डोभाल ने पैगंबर के प्रति अपने सम्मान को दोहराया और कहा कि गलत बयानबाजी करने वालों से सरकार और संबंधित संगठन इतनी कड़ाई से निपटेंगे कि दूसरों के लिए यह सबक होगा। ईरान के विदेश मंत्री ने पैगंबर मोहम्मद के प्रति भारतीय लोगों और भारत सरकार के अधिकारियों के आदर की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के बीच सहिष्णुता, सह-अस्तित्व और ऐतिहासिक मित्रता है। बता दें कि भाजपा नेता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की पैगंबर को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर खाड़ी के देशों ने आपत्ति जताई है, सबसे पहले ईरान ने ही यह मुद्दा उठाया था। ईरान के विदेश मंत्री ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों को कोविड के बाद के युग में आदान-प्रदान में तेजी लाने के लिए काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने ईरान के विदेश मंत्री से महामहिम राष्ट्रपति इब्राहिम तक अभिवादन पहुंचाने को कहा। पीएम ने कहा कि वह ईरान के राष्ट्रपति से जल्द मुलाकात के उत्सुक हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,982