Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

महंगाई पर बोले चिदंबरम- मध्यम वर्ग को अपने खाने-पीने के खर्च में करनी पड़ी कटौती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
महंगाई पर बोले चिदंबरम- मध्यम वर्ग को अपने खाने-पीने के खर्च में करनी पड़ी कटौती
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने महंगाई का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि अब देश के मध्य वर्ग के लोगों को अपने अपने खाने-पीने के खर्च में कटौती करनी पड़ी। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, इन दिनों मध्य वर्ग की पीड़ा देखिए। एक दंपति ने कहा कि उन्होंने फलों, सब्जियों और दूध की मात्रा में कटौती कर दी है। अब वे कपड़े और जूते-चप्पल तब तक नहीं खरीदते जब तक कोई खास मौका नहीं हो। उन्होंने यह दावा भी किया, गृहणियां रसोई में खाना पकाने से पहले दो बार सोचती हैं। अब वो शहर भी नहीं घूमते और बाहर खाना नहीं खाते। सीएनजी वाली कार चलाना भी खर्चीला हो गया है।
विज्ञापन