Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

भारतीय नौसेना ने किया सीकिंग हेलिकॉप्टर से देश की पहली नौसैनिक पोत रोधी मिसाइल का टेस्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारतीय नौसेना ने किया सीकिंग हेलिकॉप्टर से देश की पहली नौसैनिक पोत रोधी मिसाइल का टेस्ट
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय नौसेना ने बुधवार को एक सीकिंग हेलिकॉप्टर से स्वदेश में विकसित पहली नौसैनिक पोत रोधी मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परीक्षण ओडिशा के बालासोर में एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में किया गया। नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह परीक्षण विशिष्ट मिसाइल प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भारतीय नौसेना का स्वदेशीकरण करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। भारतीय नौसेना ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के सहयोग से यह परीक्षण किया है। ट्विटर पर भारतीय नौसेना ने सीकिंग 42बी हेलिकॉप्टर का मिसाइल दागते वक्त का एक संक्षिप्त वीडियो जारी किया है। भारतीय नौसेना और अंडमान और निकोबार कमान द्वारा संयुक्त रूप से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के जहाजरोधी संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किए जाने के एक महीने बाद नई मिसाइल का परीक्षण किया गया है। भारतीय नौसेना विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के समुद्री सुरक्षा हितों की प्रभावी रूप से रक्षा करने के लिए अपनी समग्र युद्धक क्षमता में लगातार वृद्धि कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के दो अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों का शुभारंभ किया था। युद्धपोत आईएनएस सूरत और युद्धपोत आईएनएस उदयगिरी को मुंबई में मझगांव डाक लिमिटेड (एमडीएल) में लॉन्च किया गया था। आईएनस सूरत पी15बी क्लास का चौथा गाइडेड-मिसाइल से लैस विध्वंसक पोत है, जबकि आईएनस उदयगिरी पी17ए श्रेणी का दूसरा स्टील्थ फ्रिगेट है। इसे लेकर उन्होंने कई ट्वीट भी किए गए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,454