Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

अंबुजा और एसीसी को टेकओवर कर सीमेंट कारोबार के "किंग" बने गौतम अडाणी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अंबुजा और एसीसी को टेकओवर कर सीमेंट कारोबार के "किंग" बने गौतम अडाणी
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडाणी सीमेंट कंपनी अंबुजा और एसीसी का टेकओवर करेंगे। अडाणी ग्रुप की ये डील 10.5 अरब डॉलर (करीब 81 हजार करोड़ रुपए) में हुई है। ये भारत के इंफ्रा और मटेरियल्स स्पेस में सबसे बड़ा अधिग्रहण है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी पिछले हफ्ते इस डील के संबंध में अबुधाबी और लंदन गए थे। अभी वे भारत लौट आए हैं। इस टेकओवर की जानकारी देते हुए गौतम अडाणी ने ट्वीट कर कहा, भारत की कहानी में हमारा विश्वास अडिग है। भारत में होलसिम की सीमेंट कंपनियों को हमारी ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स के साथ मिलाने से ये हमें दुनिया की सबसे ग्रीनेस्ट सीमेंट कंपनी बना देगी। 17 साल का कारोबार समेटेगी होलसिम : होलसिम कंपनी ने भारत में 17 साल पहले कारोबार शुरू किया था। यह दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी मानी जाती है। इस डील के बाद कंपनी भारत में अपना बिजनेस बंद कर सकती है। होलसिम ग्रुप की देश में दो सीमेंट कंपनियों अंबुजा सीमेंट और ACC लिमिटेड में हिस्सेदारी है। 73,128 करोड़ रुपए वैल्यू वाली अंबुजा सीमेंट में होल्डरइंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के जरिए होलसिम की 63.19% और एसीसी में 54.53% की हिस्सेदारी है (जिसमें से 50.05% अंबुजा सीमेंट्स के जरिए है)।
विज्ञापन