Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

AIIMS में बच्चों पर जारी है कोवैक्सीन का ट्रायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
AIIMS में बच्चों पर जारी है कोवैक्सीन का ट्रायल
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। कोरोना की दूसरी लहर के बाद इसकी तीसरी लहर के आने की भी आशंका जताई गई है और अगर ऐसा होता है तो यह सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित करेगी। इसी बात पर ध्यान देते हुए पटना के एम्स अस्पताल में बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। पटना के एम्स में सात और बच्चों को कोवैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। इससे पहले 3 जून को तीन बच्चों को पहली डोज़ दी गई थी। कोवैक्सीन की पहली डोज इन 7 बच्चों को देने के साथ ही अब पटना में कुल 10 बच्चों को वैक्सीन की पहला डोज़ दी जा चुकी है। इन सभी बच्चों को वैक्सीन की अगली डोज 28 दिनों के बाद लगाई जाएगी। पटना एम्स की मानें तो उनका टारगेट है कि कुल सौ बच्चों के ऊपर कोवैक्सीन का ट्रायल किया जाए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,711