Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

एयर इंडिया की अगुआई करना एक शानदार अवसर : सीईओ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एयर इंडिया की अगुआई करना एक शानदार अवसर : सीईओ
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कैंपबेल विल्सन ने एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) के तौर पर अपनी नियुक्ति के बारे में कहा कि एक एतिहासिक एयरलाइन की अगुआई करना एक शानदार अवसर है। विल्सन ने कहा कि इस नई भूमिका में उन्हें बहुत चुनौतीपूर्ण काम करना है। वह अभी सिंगापुर एयरलाइंस के पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी स्कूट एयर के सीईओ हैं। सिंगापुर एयरलाइन्स (एसआईए) टाटा समूह के संयुक्त उद्यम वाली एयरलाइन विस्तार में साझेदार है। टाटा संस ने विल्सन को अपनी विमानन कंपनी एयर इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। स्कूट के कर्मचारियों को शुक्रवार को भेजे संदेश में विल्सन ने कहा, मैंने कार्यकारी दल और कर्मचारी संगठन के नेताओं को स्कूट और एसआईए समूह से अपने इस्तीफे के बारे में बता दिया है। विल्सन ने कहा, स्कूट को छोड़ने का फैसला खासा मुश्किल रहा है। उन्होंने आगे कहा, आगे का मार्ग बहुत चुनौतीपूर्ण है और मुझे प्रसन्नता है कि एयर इंडिया के निदेशक मंडल ने मुझे इस एयरलाइन का नया सीईओ चुना है। उन्होंने कहा, अब टाटा समूह के स्वामित्व वाली ऐतिहासिक एयरलाइन की अगुआई करने, उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने का शानदार अवसर है। इस उत्साहजनक चुनौती की यात्रा शुरु करके मैं प्रसन्न हूं। टाटा समूह ने गत 27 जनवरी को सरकार से एयर इंडिया का नियंत्रण संभाला है। कर्ज के बोझ से दबी इस एयरलाइन के लिए टाटा समूह ने सबसे ऊंची बोली लगाई थी।
विज्ञापन