Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोयला संकट नहीं, अर्थव्यवस्था पटरी पर आने से बढ़ी बिजली की मांग : प्रह्लाद जोशी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोयला संकट नहीं, अर्थव्यवस्था पटरी पर आने से बढ़ी बिजली की मांग : प्रह्लाद जोशी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड मंत्रालय में केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, खान सचिव, कोल कंपनी के अधिकारी शामिल रहे। बैठक के बाद केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि देश में कोयला का संकट नहीं है। अर्थव्यवस्था पटरी पर आने से बिजली की डिमांड बढ़ गयी है। उन्होंने बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि राजमहल और हुर्रासी परियोजना के लंबित मामलों पर चर्चा हुई है। विस्थापन-पुनर्वास और भूमि अधिग्रहण सहित अन्य समस्याओं पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। राज्य सरकार ने इस दौरान कई मांग रखी, जिसे मान लिया गया। बैठक में सकारात्मक चर्चा के बाद ये उम्मीद है कि दोनों माइंस से बहुत जल्द उत्पादन शुरू हो जाएगा। केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राज्य सरकार से जो भी वायदा किया था, उसे पूरा किया है। इससे पहले राज्य सरकार के साथ जो बैठक हुई थी वो भी सकारात्मक थी। कई तरह की परेशानियां होती है, एक दिन में इसका समाधान संभव नहीं है। पेड़ काटे जाने जैसी कुछ छोटी समस्याएं हैं, जिसका रास्ता निकाल लिया गया है। केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय के आधार पर काम हो रहा है। बिजली संकट को लेकर प्रह्लाद जोशी ने कहा कि गैस से संचालित पॉवर प्लांट भी बंद हो गए है। देश और राज्य की डिमांड भी इस वक्त बढ़ गयी है। पहले प्रति दिन 3.2 बिलियन या 3.3 बिलियन प्रति यूनिट तक बिजली का उत्पादन होता था। इस वक्त प्रति दिन 3.5 बिलियन प्रति यूनिट तक बिजली का उत्पादन हो रहा है। आज के दिन भी 21 से 22 मिलियन टन तक कोयला थर्मल पॉवर प्लांट के पास है। जबकि 72 मिलियन टन कोयला कोल इंडिया सहित दूसरे के पास है। अगले 10 दिन का कोयला होने की बात कही जा रही है, पर प्रति दिन कोयला का उत्पादन होने से कहीं कोई कमी नहीं होने जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,714