Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

असम : भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत, पीएम ने जताया शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
असम : भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत, पीएम ने जताया शोक
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। असम के विश्वनाथ जिले में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा गोहपुर के निकट उस समय हुआ, जब बिहू टीम के कुछ सदस्य मध्य रात्रि के आसपास अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर समारोह से घर लौट रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने से वाहन पलट गया जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लड़कियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान संजय बसुमतारी (17), कोलीमन बसुमतारी (21), बोनार्ली बोरो (15), बुद्धिमोती बोरो (14) और राधिका दैमारी (15) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि पांच अन्य घायल हो गए और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में दुर्घटना का कारण वाहन की तेज गति लग रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि पूरी जांच के बाद ही की जा सकती है। अधिकारी ने बताया कि वाहन में लगभग 20 लोग सवार थे और चालक हादसे के बाद तुरंत मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि असम के विश्वनाथ जिले में सड़क दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। मुख्यमंत्री सरमा ने ट्वीट किया कि कुछ लोग एक बिहू समारोह से घर लौट रहे थे। प्रशासन से स्थिति की निगरानी करने और घायलों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए कहा है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 56,994