Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

बंगाल उपचुनाव : आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार की कार पर हमला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बंगाल उपचुनाव : आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार की कार पर हमला
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान के दौरान हिंसा भड़क उठी। इस दौरान जमकर लाठियां भांजी गईं और इस हिंसा में कई लोग घायल भी हो गए। भाजपा के उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल ने आरोप लगाया कि टीएमसी के लोगों ने हम पर हमला किया, हमारे काफिले पर पथराव किया। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। पॉल ने आगे आरोप लगाया कि टीएमसी के लोगों ने हमारे सुरक्षाकर्मी को बांस के डंडों से पीटा। ममता बनर्जी कितनी भी कोशिश कर लें, भाजपा यहां जीत रही है। बता दें कि इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल जहां मैदान में हैं। वहीं टीएमसी की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा भी ताल ठोक रहे हैं। बूथ संख्या 175 और 176 के पास हुई हिंसा : आसनसोल के बाराबोनी के बूथ संख्या 175 और 176 में मतदान के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल को बूथ छोड़ने के लिए कहा गया। वहां जमा हुए कुछ लोगों ने उनके साथ एक स्थानीय भाजपा नेता अरिजीत रॉय की मौजूदगी पर सवाल उठाया। आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जहां आठ उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और उसके मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच हो रही है। तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल में भाजपा के अग्निमित्र पॉल के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारा है, जो पहले भाजपा और कांग्रेस में थे। बाबुल सुप्रियो ने भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल होने के बाद आसनसोल के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था, इसलिए उपचुनाव जरूरी हो गया था। बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में बाबुल सुप्रियो सीपीएम उम्मीदवार सायरा हलीम शाह के खिलाफ लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,681