Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

श्रीनगर : ट्यूलिप गार्डन के पास पर्यटक वैन में विस्फोट, ड्राइवर गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्रीनगर : ट्यूलिप गार्डन के पास पर्यटक वैन में विस्फोट, ड्राइवर गंभीर
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डन की पार्किंग में बुधवार को एक पर्यटक वैन के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट होने से इसका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब जम्मू जिले की पंजीकरण संख्या वाली वैन के ड्राइवर ने पार्किंग क्षेत्र के पास वाहन का पिछला दरवाजा खोला। उन्होंने कहा कि विस्फोट में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसकी पहचान का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के असल कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,745