Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पर बोले गडकरी- बस दो साल में...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पर बोले गडकरी- बस दो साल में...
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुनिया भर में प्रदूषण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर जीवाश्म ईंधन की जगह स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत अमीर देशों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चलाने में एक तो पर्यावरण का ख्याल रखा जाता है और दूसरा इसके चलाने में लागत बहुत कम आती है। लेकिन भारत जैसे विकासशील देशों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत बहुत ज्यादा है। इसलिए आम लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं। अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों को भरोसा दिया है कि दो साल के अंदर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत पेट्रोल गाड़ियों के बराबर हो जाएगी। नितिन गडकरी ने संसद में कहा, मैं सभी सदस्यों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अगले दो साल के अंदर देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत वही होगी जो आज पेट्रोल की है। नितिन गडकरी ने कहा चाहे वह टू व्हीलर हो,थ्री व्हीलर हो या फिर फोर व्हीलर सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत घट जाएगी। इसके बाद परिवहन में देश की दिशा बदल जाएगी। लोकसभी में स्पीकर ओम बिड़ला द्वारा संसद परिसर में चार्जिंग स्टेशन के अनुरोध पर गडकरी ने कहा, सभी जल्द ही चार्जिंग स्टेशन तैयार हो जाएगा, इसके बाद सांसद इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी परिसरों में चार्जिंग स्टेशन बनवाए जाएंगे। इसे हम पार्किंग सिस्टम की तरह सुविधा देना चाहते हैं। गडकरी ने कहा कि बिजली मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए नोटिस जारी किया है। देश में ही बनेगा हाइड्रोजन : बुधवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हाइड्रोजन से चलने वाली कार से संसद भवन पहुंचे थे। यह कार जापान की टोयोटा कंपनी ने बनाई है। इसमें हाइड्रोजन ईंधन फरीदाबाद के तेल पंप से भरा गया था। इस गाड़ी से संसद भवन पहुंचने के बाद नितिन गडकरी ने कहा था कि हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है। नितिन गडकरी ने कहा, हम आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन को प्रोत्साहित कर रहे है जिसे पानी से तैयार किया जाता है। फिलहाल, इस कार को पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर तैयार किया गया है लेकिन हम खुद ग्रीन हाइड्रोजन को अपने स्तर पर बनाएंगे। इसे विदेश से मंगाने पर लगाम लगाएंगे। इससे हमारे देश में रोजगार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,264