वन और पर्यावरण
झारखंड : कई जिलों में लू की स्थिति, डाल्टनगंज @ 39.3℃
ABN Bureau
•
29 Mar, 2022
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गर्मी अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है यहां तक कि कई जिलों में लू चलने की भी आशंका जताई गई है। रांची समेत पूरे जिले में तपती गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले 5 दिनों में रांची और राज्यभर का मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले 5 दिनों में रांची सहित अन्य जिलों के मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 29 मार्च से 1 अप्रैल तक आसमान साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान दिन के तापमान में धीरे-धीरे दो से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद 2 दिनों में कोई बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है।
मौसम विभाग केंद्र रांची के अनुसार राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री वृद्धि की संभावना है। पिछले 24 घंटों में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया है। जबकि सबसे कम तापमान गढ़वा में 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। रांची में अधिकतम तापमान 36.2 जमशेदपुर में 39.5 डाल्टनगंज 39.9 बोकारो 36.1 चाईबासा में 39.4 देवघर में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची में 19.3 जमशेदपुर में 20.0 डाल्टनगंज 18.5 बोकारो में 18.0 चाईबासा में 20.4 और देवघर में 20.4 रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन