एबीएन सेंट्रल डेस्क। हैदाराबाद के बोइगुड़ा इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई है। 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। फायर विभाग के लोगों के अनुसार अभी तक 10 शवों को बाहर निकाला गया। भीषण आग की वजह से एक दीवार गिर गई, जिसकी वजह से लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। भीषण आग को काबू पाना मुश्किल हो रहा है, करीब 8 फायर इंजन आग बुझाने में लगी हुई है। अभी भी आग बुझाने और राहत कार्य में लोग जुटे हुए हैं। मौके पर दमकल की करीब 8 गाड़ियां आग बुझाने पहुंची है। बताया जा रहा है कि कबाड़ के गोदाम में काम करने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे।
शटर बंद होने की वजह से फंस गए थे मजदूर : पुलिस के मुताबिक कबाड़ गोदाम की पहली मंजिल पर 12 मजदूर सो रहे थे। अचानक भूतल पर आग लग गई। मजदूरों के बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता भूतल में कबाड़ की दुकान के माध्यम से था जिसका शटर बंद था। 10 के शवों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक मजदूर जो भागने में सफल रहा, उसे अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब तीन बजे अलर्ट मिला और नौ दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए तीन घंटे से अधिक समय तक काम किया।
गोदाम में फाइबर केबलों में लगी आग : गोदाम में फाइबर केबलों में आग लग गई थी जिसके कारण घना धुआं फैल गया और आग की तीव्रता और अधिक बढ़ गई। गोदाम में खाली शराब की बोतलें, कागज, प्लास्टिक और अन्य केबल भी रखे हुए थे। पहली मंजिल पर दो कमरे थे और सभी 11 शव एक कमरे से बरामद किए गए थे। एक दूसरे के ऊपर लेटे हुए थे। शवों की पहचान नहीं हो पा रही है। वहीं हाल ही में मध्य प्रदेश के बैतूल में चलती वॉल्वो बस में आग लगने से हड़कंप मच गया था। आग लगने के बाद बस को रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी, यह वॉल्वो बस भोपाल से हैदराबाद जा रही थी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 35 से 40 यात्री सवार थे। बस से जब धुआं उठने लगा, तो यात्रियों को बस से नीचे उतरने को कहा गया। मुकाती ने बताया कि बस और यात्रियों का सामान आग की चपेट में आ गया था। वहीं उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था।