Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

उड़ती फ्लाइट से निकलने लगा धुंआ, पाकिस्तान बना मददगार, जानें कैसे...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
उड़ती फ्लाइट से निकलने लगा धुंआ, पाकिस्तान बना मददगार, जानें कैसे...
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दिल्ली से दोहा जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट में सोमवार को बड़ा हादसा होते बचा। उड़ान के दौरान इस फ्लाइट में अचानक से धुंआ निकलने लगा, जिसके बाद इसे पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया। इस विमान में 100 यात्री सवार थे, आपात स्थिति में विमान उतारकर सभी यात्रियों की जान बचाई गई। कार्गो होल्ड से अचानक निकलने लगा धुंआ : जानकारी के मुताबिक, कतर एयरवेज की क्यूआर 579 फ्लाइट ने दिल्ली से दोहा के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान विमान के कार्गो होल्ड से अचानक से धुंआ निकलने लगा। इसके बाद इस उड़ान को पाकिस्तान के लिए मोड़ दिया गया और वहां पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर विमान को खाली करा लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि, विमान की जांच की जा रही है। दूसरी फ्लाइट से भेजे जाएंगे यात्री : वहीं कतर एयरवेज की ओर से इस घटना पर बयान जारी किया गया। एयरवेज की ओर से कहा गया है कि विमान की जांच की जा रही है। साथ ही यात्रियों को दोहा ले जाने के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था भी की जा रही है। एयरवेज की ओर से असुविधा के लिए यात्रियों से क्षमा मांगी गई है।
विज्ञापन