एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को होली के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार उनके जीवन में खुशियों के हर रंग लाए। अमित शाह, राजनाथ सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।