Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

यूपी में बनेगा छह धन्वंतरि मेगा हेल्थ पार्क

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यूपी में बनेगा छह धन्वंतरि मेगा हेल्थ पार्क
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रदेश में छह धन्वंतरि मेगा हेल्थ पार्क बनाए जाएंगे। इसमें स्वास्थ्य व सर्जिकल उपकरणों और दवाओं के उत्पादन का आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली इस योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की बात कही है। इसी के तहत करीब 30 हजार करोड़ के निवेश के साथ छह धन्वंतरि मेगा हेल्थ पार्क स्थापित किए जाने हैं। इस पार्क के क्रियांवयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हलचल शुरू हो गई है। इस पार्क के जरिए प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र का आधारभूत ढांचा सुधारने की तैयारी है। इसी तरह प्रदेश में 10 हजार करोड़ की लागत के साथ महर्षि सुश्रुत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की भी तैयारी चल रही है। अत्याधुनिक लाइफ सपोर्ट सुविधा से लैस एम्बुलेंस की संख्या को दोगुन करने, हर जिले में डायलिसिस केंद्र और वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त प्रदेश बनाने, जन औषधि केंद्र के नेटवर्क का विस्तार करने की भी कार्ययोजना है। प्रदेश में सभी मेडिकल कॉलेजों को शुरू कर एमबीबीएस कीसीटों को बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,383