Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

म्यूजिक पर चलने वाले इस वॉटर फीचर एक्सपो में उमड़ रही भीड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
म्यूजिक पर चलने वाले इस वॉटर फीचर एक्सपो में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। एक्सपो 2020 दुबई यूएई का यह अंतिम महीना है। 31 मार्च को खत्म होने जा रहे एक्सपो 2020 दुबई में दुनियाभर से लोग जुट रहे हैं। 192 मुल्कों के पवेलियन यहां बने हैं और बहुत कुछ ऐसा है जो कि अनदेखा और अनसुना है। यहां बात हो रही है ऑपरच्युनिटी, सस्टेनेबिलिटी और मोबिलिटी की। एक्सपो का थीम है ‘कनैक्टिंग माइंड्स, क्रिएटिंग द फ्यूचर। यानि कि दुनियाभर के क्रिएटिव माइंड्स यहां जुटे हैं और एक बेहतर फ्यूचर को बना रहे हैं। बता दें, इन सबके अलावा एक्सपो में और भी बहुत कुछ ऐसा है जो कि काबिल-ए-तारीफ है। जैसे कि वॉटर फीचर, जो कि म्यूजिक पर चलता है। आप इसे एक जादुई वॉटरफॉल भी कह सकते हैं। इसमें पानी ऊपर से नीचे की और गिरता है और आपके पैरों तक पहुंचते-पहुंचते गायब हो जाता है। दरअसल, 360 डिग्री की एक स्टोन की वॉल बनाई गई है, इस वॉल को कुछ यूं डिजाइन किया गया है कि आप इसके ऊपर खड़े हो सकते हैं। जैसे ही म्यूजिक चलता है तो ऊपर से पानी नीचे गिरता है। म्यूजिक के साथ-साथ पानी के नीचे गिरने की रफ्तार भी बढ़ती और कम होती है। खास बात यह है कि इस वॉटर फीचर के साथ जो म्यूजिक चलता उसे रामेन जावड़ी ने डिजाइन किया है। रामेन वही म्यूजिक कंपोजर हैं जिन्होंने "गेम्स ऑफ थ्रोन्स" का म्यूजिक कंपोज किया था। इस वॉटर फीचर को उसी टीम ने डिजाइन किया था, जिन्होंने बुर्ज खलीफा के वॉटर फाउंटेन को डिजाइन किया है। अगर आपको एक्सपो 2020 दुबई में जाने का मौका मिलता है तो आपको यह जरूर देखना चाहिए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,127