Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

सत्र 2022-23 में रिकॉर्ड 444 लाख टन गेहूं खरीदेगी सरकार!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सत्र 2022-23 में रिकॉर्ड 444 लाख टन गेहूं खरीदेगी सरकार!
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। सरकार ने अप्रैल से शुरू हो रहे रबी विपणन वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड 444 लाख टन गेहूं की खरीद का अनुमान लगाया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार केंद्रीय खाद्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राज्यों के खाद्य सचिवों और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की बैठक की अध्यक्षता की। बयान के मुताबिक बैठक में आगामी रबी विपणन सीजन : (आरएमएस) 2022-23 और खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2021-22 की रबी फसल की खरीद व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बयान में कहा गया, आगामी आरएमएस सीजन 2022-23 के दौरान खरीद के लिए 444 लाख टन गेहूं का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष आरएमएस 2021-22 के खरीद अनुमान से अधिक है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,128