Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

कोलकाता : हवाई अड्डे पर 48 लाख की सिगरेट जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोलकाता : हवाई अड्डे पर 48 लाख की सिगरेट जब्त
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोमवार को एक घरेलू कार्गो कॉम्प्लेक्स से 48 लाख रुपये की 4.8 लाख सिगरेट जब्त कीं। खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा, 21 फरवरी को एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, दीमापुर से कोलकाता जाने वाली एक उड़ान को एनएससीबीआई हवाई अड्डे पर एआईयू द्वारा रोका गया और जांच की गई, जिसमें घरेलू कार्गो कॉम्प्लेक्स से 48 लाख की 4.8 लाख सिगरेट जब्त की गईं। सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत सिगरेट जब्त की गई। अधिकारी ने कहा, यह एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय अपराध है। उक्त मादक पदार्थ के वाहक का पता लगाने के लिए मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन