एबीएन सेंट्रल डेस्क। रिलायंस के मालिक अनिल धीरूभाई अंबानी के चेयरमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल की शादी 20 फरवरी को उनकी मंगेतर कृशा शाह के साथ हो गई। अनमोल और कृशा की सगाई दिसंबर 2021 में हुई थी, इसके बाद 18 फरवरी (शुक्रवार) को मेहंदी सेरेमनी के साथ प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हुई और रविवार को दोनों शादी के बंधन में बंध गये। इंटरनेट पर इनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। साथ ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अनमोल ब्राउन कलर की शेरवानी पहने अपने परिवार के साथ नाचते दिख रहे हैं। कुछ बाराती काले रंग की कस्टमाइज्ड टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं जिस पर लिखा है - नो शीप इन माय सर्कल...