Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

छत्तीसगढ़ : एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
छत्तीसगढ़ : एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपए का एक इनामी नक्सली मारा गया। अरनपुर थाना क्षेत्र के बुरगुम जंगल में कल रात रात हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कई नक्सलियों के घायल होने का भी दावा किया है। मारे गए नक्सली अर्जुन उर्फ लखमा सोढ़ी के खिलाफ 13 मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है कि पुलिस को बुरगुम के जंगलों में बड़े नक्सली नेताओं के जमावड़े की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी की टुकड़यिां भेजी गई थीं। बुरगुम के जंगलों में पुलिस के पहुंचते ही घात लगाए नक्सलियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों ने जवाबी कारवाई की। एक पिस्टल, टिफिन बम बरामद : गोलीबारी के बाद जब जवानों ने मौक़े की पड़ताल की तो उन्हें वहां से एक नक्सली का शव मिला। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से जवानों ने एक पिस्टल, टिफ़नि बम समेत अन्य सामान बरामद किया है। दंतेवाड़ा में लगातार पुलिस द्वारा नक्सलियों पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन