Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना : 19,000 से ज्यादा मिले संक्रमित, 673 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश में कोरोना : 19,000 से ज्यादा मिले संक्रमित, 673 की मौत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 20 हजार से भी कम नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के 19,968 नए मामले मिले हैं। शनिवार सुबह के आंकड़ों के मुकाबले नए आंकड़ों में 10 प्रतिशत की कमी है। इस बीच 673 मरीजों की मौत भी कोरोना से हुई है। ऐसे में कोरोना से देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 11 हजार 903 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक देश में 48,847 मरीज पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए। ऐसे में अब तक कुल 4 करोड़ 20 लाख 86 हजार 383 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले अब देश में घटकर 2 लाख 24 हजार 187 रह गए हैं। देश में दैनिक संक्रमण दर में भी कमी जारी है और ये घटकर 1.68 प्रतिशत रह गया है। इस बीच देशभर में कोरोना वैक्सीन की 175 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। देश में शनिवार को वैक्सीन की 30 लाख 81 हजार 336 डोज लगाई गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.82 करोड़ से अधिक बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं। वहीं, शनिवार को 11 लाख 87 हजार 766 कोरोना टेस्ट भी किए गए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,828